“रोज 22 बलात्कार शर्मनाक” — जीतू पटवारी का सरकार पर तीखा वार
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं को लेकर दिए बयान के बाद सियासत गरमा गई है. वहीं पूरे मामले पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान भी सामने आया है. जीतू पटवारी ने इसे कांग्रेस विधायक का निजी बयान बताया है. साथ ही पीसीसी चीफ ने फूल सिंह बरैया से स्पष्टीकरण मांगा है।
‘मध्य प्रदेश में हर रोज 22 बलात्कार हो रहे हैं’
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाले अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता है. वह सिर्फ एक अपराधी होता है, जिसे कानून के अनुसार कठोर सजा मिलनी चाहिए. NCRB के आंकड़ों के अनुसार सरकार की विफलता के कारण मध्य प्रदेश में हर रोज 22 बलात्कार हो रहे हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गंभीर चिंता का विषय है. इस विषम परिस्थिति में समाज और हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि हम इस अराजकता को रोकने और प्रदेश को सुरक्षित बनाने के लिए आगे आएं. आज फूलसिंह बरैया का जो बयान सामने आया है, वह उनका व्यक्तिगत विचार है. कांग्रेस पार्टी इस प्रकार के बयान से इत्तेफाक नहीं रखती. इस संदर्भ में उनसे स्पष्टिकरण मांगा गया है।’
फूल सिंह बरैया ने क्या बयान दिया था?
भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया एक बार फिर विवादों में हैं. महिलाओं और लड़कियों को लेकर दिए बयान के बाद उनकी हर तरफ कड़ी आलोचना हो रही है. बरैया ने महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘रुद्रयामल तंत्र नामक पुस्तक में लिखा है कि विशेष जातियों की महिलाओं के साथ संबंध बनाने से तीर्थ यात्रा का फल मिलता है. खूबसूरत लड़कियों को देखकर दिमाग विचलित हो सकता है. रेप भी हो सकता है।’


राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने